#sampadakexpress देश में इन दिनों नेताओं के पाला बदलने की खबरें सुर्खियों में हैं. खासतौर पर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से पिछले कई दिनों से दल बदल की खबरें सामने आ रही है. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को कभी पार्टी में वापस नहीं लिया जाना चाहिए. पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले सभी नेताओं, खासतौर पर युवा नेताओं को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वापस लेने के बारे में सोचना भी शर्मनाक होगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी राय है.#Jairamramesh #statement #youngleaders #switchedbjp #Congress #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





