#sampadakexpress इस वक्त पूरे देश में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की चर्चा हो रही है. यह मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. इस पर खूब सियासत भी हो रही है. सबसे पहले इस मसले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाया था. इसके बाद दान में कथित हेरफेर को लेकर कई खुलासे हुए और लगातार हो भी रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित की गई. उसने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. बावजूद इसके अभी तक इस मामले में कोई FIR नहीं की गई है. वहीं, अब रामलला को दान में दिए ‘चांदी के कागभुसुंडि’ के गायब होने की खबर है. इसको लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है. उन्होंने कहा कि अब दान में दिए गए ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय खबर आई है. जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाकी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फरार न हो सकें.#RamMandir #donationtheft #AkhileshYadav #SITinvestigate #FIR #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





