#sampadakexpress क्रूज वाले अंकल को लोग मना कर रहे थे. फिर भी वो किसी की बात नहीं मान रहे थे. वो डैम के बीच में ही क्रूज लेकर चले गए… ये शब्द हैं उस बच्ची के जिसने हादसे में अपनी मां और छोटे भाई को हमेशा के लिए खो दिया. वही मां, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है. इस मां ने 4 साल के बेटे को बचाने की खातिर अपने सीने से लगा लिया. एक ही लाइफ जैकेट को मां-बेटे ने पहना था. उन्होंने सोचा था कि वो शायद लाइफ जैकेट की मदद से वो पानी के ऊपर आ जाएंगे. मगर अफसोस दोनों क्रूज में ही फंसे रह गए और पानी के अंदर ही दोनों की मौत हो गई. जब दोनों के शवों को रेस्क्यू किया गया तो हर किसी की आंखें नम हो गईं. मां ने बेटे को सीने से ऐसे कवच की तहर जकड़ रखा था कि मौत के बाद भी दोनों अलग ना हो सके. रेस्क्यू टीम ने खुद भावुक होकर बताया कि वो जब मां बेटे के शवों को निकाल रहे थे को उन्हें अलग कर पाना काफी मुश्किल भरा हो रहा था. सोशल मीडिया पर कल से यही तस्वीर खूब वायरल हुई है. इस तस्वीर को देख बस यही बात ख्याल में आ रही है- मां तो मां होती है. ये परिवार दिल्ली का रहने वाला था. घूमने के लिए जबलपुर आया था. मगर परिवार नहीं जानता था कि बरगी डैम हादसा उनके जीवन की सारी खुशियां ही छीन लेगा.#Madhyapradesh #Jabalpur #cruiseaccident #motherandson #clinging #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




