NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि उसने इस पूरे षड्यंत्र के ‘मास्टरमाइंड’ को गिरफ्तार कर लिया है।CBI ने शुक्रवार को बताया कि पुणे के केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को हिरासत में लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, वही पेपर लीक नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार था।अधिकारियों के मुताबिक, कुलकर्णी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण उसे प्रश्नपत्रों तक पहुंच मिली थी। इसी पहुंच का कथित तौर पर दुरुपयोग कर उसने छात्रों तक परीक्षा के प्रश्न पहुंचाए।करीब 23 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में CBI की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच एजेंसी ने बताया कि इस केस में अब तक कुलकर्णी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।#SampadakExpress #NEET #NEETPaperLeak #CBI #BreakingNews #EducationNews #NTA #NEET2026 #IndiaNews #ExamScam #MedicalEntrance #StudentsIndia





