मेरठ के चर्चित ‘ब्लू ड्रम’ हत्याकांड जैसी एक और सनसनीखेज वारदात महाराष्ट्र से सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति, भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया।यह मामला 3 अप्रैल का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ठाणे के मुंब्रा निवासी अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है। अरबाज घर से यह कहकर निकला था कि वह काम के सिलसिले में दादर जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने अरबाज की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली, जिसमें उसकी आखिरी लोकेशन वसई इलाके में मिली। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड महजबीन शेख का फोन भी उसी इलाके में सक्रिय पाया गया।शक के आधार पर पुलिस ने महजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस के अनुसार, महजबीन और उसके साथियों ने अरबाज से पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। जब उन्हें कोई रकम नहीं मिली, तो उन्होंने उसके हाथ बांध दिए, प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा और फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरकर मुंब्रा इलाके के एक नाले में फेंक दिया गया।#SampadakExpress #Maharashtra #CrimeNews #BlueDrumCase #Mumbra #BreakingNews #MurderCase #PoliceInvestigation #IndiaNews #ViralNews #Thane #CrimeStory




