#sampadakexpress चुनाव आयोग ने आज गुरुवार को वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग इस चरण में दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया शुरू होगी. जनगणना की चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के साथ-साथ समान जमीनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय किए गए हैं. दिल्ली में 7 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी किए जाएंगे. वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में SIR प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश, जम्मू -कश्मीर तथा लद्दाख को छोड़कर पूरे देश को कवर करेगी. इन 3 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ से ढके इलाकों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए SIR प्रक्रिया का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा.#ECI #SIR #PhaseIII #voterlist #16States #3UnionTerritories #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




