#sampadakexpress पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. फडणवीस सरकार ने सरकारी खर्चों और संसाधनों के दुरूपयोग को रोकने के लिए एक सख्त गाइडलाइन जारी की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी विभागों को इस गाइडलाइन का कड़ाई से इसका पालन करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को पाब्लिक ट्रांसर्पोट से सफर करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में 50 फीसदी की कटौती की गई है. इन लोगों को लोकल ट्रेनों, बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है. सरकारी और चार्टर्ड विमानों पर प्रतिबंध लगा दी गई है. मतलब मंत्रियों के लिए अब सरकारी या चार्टर्ड प्लेन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा. इमरजेंसी की स्थिति में ही इसकी अनुमति मिल सकेगी वो भी सीएम की मंजूरी के बाद. मंत्रियों और अधिकारियों की सभी गैर-जरूरी विदेशी दौरे को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.#Maharashtra #devendraFadnavis #MajorCostCutting #Ministers #PublicTransport #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




