#sampadakexpress सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल को हुए श्रमिक आंदोलन और हिंसा मामले में गिरफ्तार दो युवकों को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस से जवाब तलब किया है. कोर्ट ने यूपी पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी आदित्य आनंद और रुपेश रॉय को 18 मई को दोपहर 2 बजे उसके समक्ष पेश किया जाए. याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों को हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उन्हें कानूनी अधिकारों से भी वंचित रखा गया. दरअसल गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में कार्यरत आरोपी आदित्य आनंद के भाई केशव आनंद द्वारा दायर याचिका पर जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की बेंच सुनवाई कर रही थी. याचिका में आरोप लगाया गया था कि आदित्य और सह-आरोपी रूपेश रॉय को पुलिस हिरासत में यातनाएं दी गईं. इसमें यह भी दावा किया गया कि जब उनके वकीलों ने कोर्ट में उनका प्रतिनिधित्व करने की कोशिश की तो उन्हें परेशान किया गया और शारीरिक रूप से बाधा डाली गई.#SupremeCourt #Summons #UPPolice #workersprotest #violence #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




