#sampadakexpress पूरे देश और दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है. इस अवसर पर पीएम मोदी कोलकाता में हैं. उन्होंने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर योगाभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर आज बंगाल में होना बहुत ही विशेष है. बंगाल की ये पवित्र भूमि जहां भगवान राम कृष्ण परमहंस जैसे सिद्ध संतों ने अवतार लिया. जहां से निकलकर स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व को योग से परिचय करवाया. जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया. पीएम मोदी ने कहा कि आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का आधार है. योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो, इतना ही नहीं है बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है. #Internationalyogaday2026 #pmmodi #speech #kolkata #yoga #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




