#sampadakexpress असम के तिनसुकिया जिले में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने जगुन इलाके से प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ असम-इंडिपेंडेंट’ (उल्फा-आई) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आतंकियों की पहचान सियोर असोम उर्फ हुमेनज्योति बरुआ (27 वर्ष) और मनोज असोम उर्फ पापु मोरन (30 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हुमेनज्योति बरुआ तिनसुकिया के पानीटोला का निवासी है, जबकि पापु मोरन बाघजान क्षेत्र का रहने वाला है. दोनों संगठन में कथित रूप से उल्फा (आई) संगठन में सक्रिय थे.#Assam #tinsukia #terror #ulfa #militantsarrest #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




