#sampadakexpress शिवसेना (UBT) में हालिया बगावत के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है. इस बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार (27 जून) को यवतमाल दौरे के दौरान बागी नेताओं और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असली शिवसैनिक आज भी उनके साथ हैं. ठाकरे ने कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म आती है कि बागी नेता इतने लंबे समय तक पार्टी में बने रहे. उद्धव ठाकरे ने कहा कि विधायक भले चले गए हों, लेकिन शिवसेना आज भी मजबूत है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी 9 सांसद जीतकर आई. उन्होंने पाला बदलकर शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि गद्दारों से पूछो कि जिन लोगों ने खून-पसीना बहाकर उन्हें जिताया, उन्होंने उन्हीं के साथ विश्वासघात क्यों किया.#Maharashtra #shivsenaubt #uddhavthackeray #rebelsmp #bjp #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




