#sampadakexpress राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज (शनिवार, 20) जन्मदिन है. इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. नेताओं के साथ ही आम लोग भी राष्ट्रपति शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें दी हैं. पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन साहस, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरक मिसाल. पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की साथ ही ये भी कहा कि ओडिशा में आज होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति से मिलने के लिए वो उत्सुक हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है’. #Narendramodi #birthdaywishes #PresidentOfIndia #draupadimurmu #inspirationalpersonality #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




