#sampadakexpress महाराष्ट्र की राजनीति पिछले कुछ दिनों से गरमाई हुई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) मुश्किल दौर से गुजर रही है. पार्टी में जारी अंदरूनी संकट अब खुलकर सामने आ गया है. इस एक बड़ी खबर सामने आई है. शिवसेना (UBT) ने अपने बागी सांसदों को व्हिप जारी होने के बाद भी बैठक में शामिल न होने को लेकर ‘शो-कॉज नोटिस’ जारी किया है. इसके लिए सभी सांसदों को 24 घंटे का समय दिया गया है. जानकारी के मुताबिक लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने अनुपस्थित सांसदों को औपचारिक ‘शो-कॉज नोटिस’ जारी किया है. इन सांसदों को अपने व्यवहार पर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए 24 घंटे की सख्त डेडलाइन दी गई है.#Maharashtra #shivsenaubt #showcausenotice #sixmps #disqualification #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




