#sampadakexpress बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. सरकार ने राबड़ी देवी से इस बंगले को खाली करने के लिए कहा है, हालांकि उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था. इसके बाद से इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी भी हुई. इस बीच खबर है कि राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है और सरकारी आवास खाली नहीं कराने की गुजारिश की है. जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग को लिखे पत्र में अपने पति और आरजेडी के मुखिया लालू यादव के बीमारी का हवाला दिया है. पत्र में कहा गया है कि लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था उसके बाद से राबड़ी आवास में ग्राउंड फ्लोर पर उनके के लिए स्पेशल एक कमरा बनवाया गया है. पत्र में ये भी बताया गया है कि ये कमरा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर ही सरकारी खर्च पर कमरा बना है.#Bihar #RabriDevi #letter #request #retainresidence #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




