#sampadakexpress राम मंदिर दान चोरी विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के इस ‘महापाप-महाघोटाले’ के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल हो. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, आगे-आगे देखिए होता है क्याचढ़ावे से बात चंदे तक पहुंची और चंदे से जमीन तक और जमीन से अति बहुमूल्य अरबों रूपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक. भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की केवाईसी करवाई जाए. अखिलेश ने अपने पोस्ट में जिस वीडियो का जिक्र किया है, उसमें 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाओं के गायब होने का दावा किया गया है. सोने-चांदी और रत्न जड़ित ये शिलाएं राम मंदिर आंदोलन के दौरान देश-विदेश से आई थीं. आरोप है कि कीमती शिलाओं का हिसाब नहीं मिल रहा है. दावा है कि महंगी शिलाएं मॉरिशस से आई थीं.#RamMandir #donationtheft #AkhileshYadav #scam #Ayodhya #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




