#sampadakexpress केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने हैदराबाद की एक कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि उनके बेटे बंदी भगीरथ से जुड़े सभी तरह के कंटेंट चाहे सैटेलाइट टीवी चैनलों, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहा हो उसे हटाया जाए. ये सभी वहीं कंटेंट होंगे जो उनके मामलों से जुड़े हुए होंगे. संजय कुमार के वकील ने कहा है कि जो कोई निर्देशों का पालन नहीं करेगा उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वकील ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर ‘कोर्ट की अवमानना’ मानी जाएगी और जो भी शक्स इस आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ अदालत की अवमानना से जुड़े प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.मंत्री ने सिटी सिविल कोर्ट में दायर अपनी याचिका में डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया हाउस को निर्देश देने की मांग की है कि वे इस तरह के सभी कंटेंट को हटाने का निर्देश दें और कथित तौर पर मानहानिकारक कंटेंट को आगे बढ़ने से पूरी तरह रोकें.#Bandisanjay #DefamationCase #son #contentremoval #hyderabad #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




