#sampadakexpress पीएम मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग के पैर छुए, उन्हें शॉल उढ़ाया और मुस्कुराकर गले लगाया. पीएम मोदी ने उनका सम्मान किया. इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मन में एक सवाल उठा कि आखिर ये बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं? ये बुजुर्ग पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. इनका नाम माखनलाल सरकार है. इनकी उम्र 98 साल है. माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती दौर के जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं. 1952 में उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था. #Pmmodi #honors #98old #bjpveteran #makhanlalsarkar #WestBengal #OathCeremony #NewsUpdate #viralreels #viralvideostoday #trendingvideo #trendingtopic #trendingnews2024 #TRENDINGNEWSTODAY #reels2024





