#sampadakexpress पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. बीते शुक्रवार (8 मई) को पुलिस ने इस हत्या में इस्तेमाल की गई दूसरी मोटरसाइकिल बरामद की. वहीं अब इस हत्याकांड की जांच उत्तर प्रदेश की ओर मुड़ गई है. बंगाल पुलिस की टीम शुक्रवार को बदायूं और संभल पहुंची, जहां संदिग्ध मोबाइल नंबर्स के आधार पर दो युवकों से लंबी पूछताछ की गई. सूत्रों के अनुसार, हत्या की जांच में शामिल बंगाल पुलिस की सर्विलांस टीम ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर्स चिह्नित किए. इनमें एक नंबर संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र का था. गुन्नौर पहले बदायूं जिले का हिस्सा हुआ करता था, जिसके चलते बंगाल पुलिस की टीम भ्रमवश पहले बदायूं पहुंच गई. बाद में स्थानीय पुलिस से समन्वय के बाद टीम संभल पहुंची और गुन्नौर में छापेमारी कर उन युवकों से पूछताछ की, जिनके नाम पर संदिग्ध सिम दर्ज थे.#ChandranathRath #Murdercase #UPLink #Exposed #SubhenduAdhikariPA #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




