#sampadakexpress पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है. चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान स्थगित करने की घोषणा की है. चुनाव आयोग ने अलग से इस सीट के सभी पोलिंग बूथों पर 21 मई को फिर से मतदान कराने का ऐलान किया है और 24 मई को इस सीट पर वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 29 अप्रैल 2026 को फलता विधानसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में पोलिंग स्टेशनों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी की घटना घटी थी. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि इसके मद्देनजर सहायक पोलिंग स्टेशनों सहित सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर नए सिरे से मतदान कराया जाएगा. सभी पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा; और वोटों की गिनती 24 मई, 2026 को होगी.#Falta #Repoll #ElectionCommission #WestBengalElection #Irregularities #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





