#sampadakexpress सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है. मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि प्रसून जोशी अपने प्रभावशाली लेखन और गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साहित्य, विज्ञापन और सिनेमा के क्षेत्र में व्यापक योगदान दिया है. साथ ही उन्होंने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रेस रिलीज में कहा गया कि प्रसून जोशी के लिखे फिल्मी गीत, विज्ञापन कैंपेन और सामाजिक रूप से पसंद की जाने वाली कहानियां उनके काम को बताते हैं, जो देशभर के दर्शकों और पाठकों से सीधे जुड़ती हैं.#prasoonjoshi #appointed #chairman #prasarbharati #CentralGovernment #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




