Tउत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बिजली और जनरेटर दोनों बंद होने के कारण मरीजों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में अस्पताल कर्मी मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर मरीजों का उपचार करते दिखाई दे रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के मुताबिक, उस समय अचानक बिजली चली गई थी और उसी दौरान जनरेटर भी खराब हो गया। उन्होंने इसे “क्षणिक समस्या” बताया है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं की कमी मरीजों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। अब इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बहस तेज हो गई है।#SampadakExpress #Ballia #BalliaNews #UPNews #ViralVideo #ViralReels #HospitalNews #HealthSystem #PHC #Maniyar #BreakingNews #UttarPradesh #IndiaNews #TrendingNow #Healthcare





