#sampadakexpress सऊदी अरब में वर्क वीजा को लेकर अहम बदलाव किया गया है. देश के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के ‘किवा’ (Qiwa) प्लेटफॉर्म ने बताया कि सऊदी अरब ने वर्क परमिट में बड़ा बदलाव करते हुए नई शुरू हुई कंपनियों के लिए तुरंत मिलने वाले वर्क वीजा की अधिकतम संख्या घटाकर 5 कर दी है. यह कदम भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित करने और लेबर मार्केट के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. ‘Qiwa’ ने बताया कि जो कंपनियां 2 साल से कम समय से चल रही हैं, वे ज्यादा से ज्यादा 5 इंस्टेंट वीजा के लिए ही पात्र होंगी. जबकि 2 साल से अधिक पुरानी कंपनियों के लिए यह सीमा 50 वीज़ा तक हो सकती है, चाहे वे एक ही बार में आवेदन कर लें या एक ही हफ्ते में कई बार आवेदन करें.#SaudiArabia #reduced #workvisas #newlycompany #5labourmarket #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




