#sampadakexpress विजय की अगुवाई में तमिलनाडु में नई सरकार का गठन हो चुका है. करारी हार के बाद DMK को अब विपक्ष में बैठना पड़ रहा है. विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज, मंगलवार को सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन की आलोचना करते हुए कहा कि जनता को विभाजित करने वाली सनातन व्यवस्था को निश्चित रूप से खत्म कर दिया जाना चाहिए. सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा, “विधानसभा अध्यक्ष जे. सी. टी. प्रभाकर, जो हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, पहले ही विधानसभा के लिए चुने जाते रहे हैं. वह विधानसभा की परंपराओं और नियमों से भी पूरी तरह से परिचित हैं. आप 3 बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं. अब आपने आपने विधानसभा स्पीकर का पद ग्रहण किया है, जिसमें सत्ताधारी दल भी शामिल है. हमें आपसे यह उम्मीद है कि आप इस भूमिका में निष्पक्षता से काम करेंगे. इसी तरह, हमें पूरा विश्वास है कि विधानसभा के उपाध्यक्ष डिप्टी स्पीकर रविकुमार भी विधानसभा को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.”#Tamilnadu #oppositionleader #udhayanidhistalin #criticizes #sanatanadharma #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





