#sampadakexpress लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर निकल गए हैं. उनकी विदेश यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि पिछले 22 सालों में वह 54 बार निजी विदेश दौरे पर गए. उनकी विदेश यात्रा की फंडिंग कौन करता है. साथ ही राहुल के साथ हर बार 3-4 लोग विदेश जाते हैं. राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी करीब 22 सालों से निर्वाचित पद पर हैं. इन दौरान वे कई बार विदेश यात्रा पर गए. आधिकारिक तौर पर उनकी 54 विदेश यात्राएं बनती हैं. ये दौरे सार्वजनिक हैं, लेकिन इनकी फंडिंग सार्वजनिक नहीं है.” पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा में करीब 3-4 लोगों ने उनके साथ यात्रा की है. उनकी विदेश यात्राओं का कुल खर्चा 60 करोड़ रुपये का रहा है. हमारे पास राहुल गांधी के 2013-14 से 2022-23 की आमदनी की डिटेल है. 10 सालों में राहुल गांधी की आमदनी 11 करोड़ रुपये थी. 11 करोड़ की आमदनी में राहुल ने 60 करोड़ रुपये का खर्च कर दिया है.” #LoP #RahulGandhi #foreigntrip #BJP #sambitpatra #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




