#sampadakexpress बिहार में भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब विवाद और गहरा गया है. मामले को लेकर आयोजित सर्व समाज महापंचायत में मृतक के चचेरे भाई ने मंच से ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरे बिहार में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. खुद को बिहार पुलिस में कार्यरत बताते हुए उन्होंने अपने भाई की मौत को लेकर न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया और पुलिस सेवा छोड़ने की घोषणा कर दी. भोजपुर जिले के बाबा कुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित महापंचायत में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच भरत तिवारी के चचेरे भाई ने बिहार सरकार और प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर एनकाउंटर में शामिल आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें सजा नहीं मिली, तो परिवार न्याय की गुहार लगाना बंद कर देगा और खुद न्याय करने के लिए मजबूर होगा.#BharatTiwariEncounter #Bihar #brotherAnnounces #Resignation #mahapanchayat #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




