#sampadakexpress प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर गुजरात के दौरे पर हैं. सोमवार को वो सोमनाथ मंदिर में आयोजित’अमृत पर्व’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पीएम ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया. यह कार्यक्रम भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है. जिसमें विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए लोग शामिल हुए.#narendramodi #Somnath #75thAnniversary #TempleReconstruction #Gujarat #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




