#sampadakexpress पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK ) में सुरक्षा बलों का तांडव जारी है. आरोप है कि पाक सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों पर जुल्म ढा रहे हैं. उन पर अत्याधिक बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान विरोधी आंदोलन के बीच संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के सदस्य सरदार शब्बीर ने सुरक्षा बलों पर बड़ा आरोप लगाया है. शब्बीर का कहना है कि सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. उनके खिलाफ इस तरह एक्शन लिया जा रहा है कि वो फिर दोबारा सरकार के खिलाफ आवाज ना उठा सकें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और कई लोग हिंसा का शिकार हुए हैं. सरदार शब्बीर के अनुसार, रावलाकोट में एक मृतक के शव को रखकर लोग शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हुए थे. इसी दौरान सुरक्षा बलों ने चारों ओर से कार्रवाई शुरू कर दी. उन्होंने आरोप लगाया कि बख्तरबंद वाहनों का इस्तेमाल किया गया और प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए. इस कार्रवाई में कई लोग घायल हुए, जबकि कुछ लोगों की मौत भी हुई.#Pok #KashmirSecurityforces #JAACappeal #internationalcommunity #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





