#sampadakexpress पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब झारखंड में मौजूदा सरकार को लेकर, भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने झारखंड की सियासी तापमान को बढ़ा दिया है. देवघर पहुंचते ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड सरकार के पास अब NDA में शामिल होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना की चर्चा करते हुए कहा कि संथाल परगना परगना में डेमोग्राफी बदली है, उन्होंने कहा कि यहां से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत तरीके से आधार कार्ड और नागरिकता प्रमाण पत्र बनवा लिया है वह सभी निकल जाएंगे , झारखंड की आदिवासी बहन बेटियों के साथ विवाह करके जबरन जमीन ले लिया है, इन सब पर कार्रवाई होगी. झारखंड चारों तरफ से लैंडलॉक ह्यो गया है, झारखंड के चारों तरफ के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. उन्होंने कहा कि आप झारखंड सरकार को सुधरना होगा और झारखंड सरकार को अगर सुधारना है तो उन्हें एनडीए का पार्ट बनना होगा और अगर नहीं बनेंगे तो फिर जो माहौल बनेगा उसमें हम लोग बांग्लादेशियों को हटाएंगे और आदिवासियों की रक्षा करेंगे. #Jharkhand #nishikantdubey #nda #infiltrators #HemantSoren #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




