#sampadakexpress पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि देर रात मध्यमग्राम में उन पर चार राउंड फायरिंग की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ के सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार चला रहे उनके ड्राइवर को भी गोली लगी है, जिनका एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. चंद्रनाथ, सुवेंदु के काफी करीबी थे. पिछले पांच साल से उनके साथ साये की तरह रह रहे थे. बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ को मध्यमग्राम में उस वक्त निशाना बनाया गया, जब वो किसी काम के सिलसिले में अपनी कार से जा रहे थे. कार उनका ड्राइवर चल रहा था. चश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उधर, अपने पीए की हत्या की खबर मिलते ही सुवेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए निकल चुके हैं. पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है. सबसे पहले चंद्रनाथ की कार को मध्यमग्राम के दोहड़िया के पास रोका गया. इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उसी ओर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिस ओर वो बैठे थे. बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ चंदिताला के रहने वाले थे और फिलहाल मध्यमग्राम में रह रहे थे.#WestBengal #BJPMLA #SuvenduAdhikari #PA #ShotDead #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate



