#sampadakexpress पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्टाचार के बड़े मामलों में कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. उन्होंने शिक्षा, नगरपालिका और सहकारी विभागों में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ जांच और मुकदमा चलाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को आवश्यक अनुमति दे दी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने लगभग 4 वर्षों तक इन मामलों में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए CBI को अनुमति रोक कर रखी थी, जिसे अब जारी कर दिया गया है. इससे पहले, पश्चिम बंगाल सरकार ने CBI द्वारा राज्य में बिना अनुमति के मामलों की जांच करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी.#WestBengal #SuvenduAdhikari #grantedpermission #CBI #corruptioncases #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




