#sampadakexpress पंजाब में कल मंगलवार रात 2 बड़े धमाके हुए. ये दोनों धमाके महज 3 घंटे के अंदर 2 अलग-अलग शहरों में हुए. पहले जालंधर फिर अमृतसर में हुए ताबड़तोड़ संदिग्ध धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई है. धमाकों की वजह और इसके पीछे साजिश की पड़ताल का काम भी शुरू हो गया. वहीं NIA की टीमें भी इन दोनों शहर में धमाकों वाली जगहों का मुआयना करने पहुंच रही हैं, सबूत भी एकत्र करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, धमाके के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की एक टीम अभी घटना के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने और जांच में पंजाब पुलिस की मदद करने के लिए जालंधर जा रही है. फिलहाल कल रात जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास पार्क की गई स्कूटी में धमाके की जगह को आगे की जांच के लिए इलाके को घेर लिया गया है.#Punjab #Blast #Jalandhar #BSFHQ #NIA #armycamp #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





