#sampadakexpress नशे में देश की युवा पीढ़ी तबाह हो रही है. कई राज्य ऐसे हैं, जहां बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में है. देश का शायद ही कोई हिस्सा होगा, जहां नशे के कारोबारी सक्रिय न हों. इस मामले में असलियत और आंकड़ों में बहुत बड़ा अंतर है. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के ड्रग से जुड़े जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक नशे के मामले में केरल टॉप पर है, जबकि पंजाब बदनाम राज्य है. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने हाल ही में साल 2024 के ताजा कुल आपराधिक आंकड़े जारी किये हैं. इसकी डिटेल आना बाकी है. मतलब यह कि किस मद में कितने मुकदमे दर्ज हुए, यह आना शेष है, पर इसी बहाने ड्रग की पड़ताल की तो पता चला कि बदनाम पंजाब कहीं नहीं ठहरता. केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्य आंकड़ों में टॉप टू पर हैं.एनसीआरबी के मुताबिक, साल 2022 के आंकड़ों के मुताबिक देश के टॉप 5 राज्य कुछ यूं हैं.केरल: 26,619 केसमहाराष्ट्र: 13,830 केसपंजाब: 12,442 केसउत्तर प्रदेश: 11,541 केसतमिलनाडु: 10,385 केस#IndianState #Drugcases #NCRB #punjab #drugdata #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




