#sampadakexpress देश में महंगाई एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है. मई 2026 में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंच गई, जो अप्रैल में 3.48 फीसदी थी. यह लगातार पांचवां महीना है जब महंगाई दर में वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4 फीसदी के लक्ष्य के आसपास है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने आने वाले महीनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में महंगाई में हुई बढ़ोतरी इस साल की सबसे तेज मासिक वृद्धि है. जनवरी में महंगाई 2.74 फीसदी थी, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए मई में 3.93 फीसदी तक पहुंच गई. इससे साफ है कि कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. #Inflation #rise #Maymonth #retailinflation #3percent #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




