#sampadakexpress दिल्ली में आज शाम को टीएमसी के बागी नेताओं और सीएम शुभेंदु अधिकारी के डिनर का आयोजन होने वाला है. टीएमसी के कई बागी नेता इस डिनर के लिए दिल्ली पहुंचने लगे हैं, लेकिन सीएम शुभेंदु अधिकारी इस डिनर कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं. पहले उनकी आने की योजना थी, लेकिन कुछ दूसरी मीटिंग कैंसिल होने के कारण वे नहीं पहुंच पा रहे हैं. हालांकि, शुभेंदु अधिकारी के गुट के सभी बागी TMC सांसद शाम के इस डिनर में शामिल होंगे. यहां आज शाम डिनर के जरिए आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है. इस डिनर के लिए TMC की बागी नेता माला रॉय और सायोनी घोष कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. कोलकाता उत्तर सीट से लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, TMC के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हैं और लंबे समय से पार्टी नेतृत्व और दिल्ली की राजनीतिक व्यवस्था के बीच एक अहम कड़ी माने जाते रहे हैं. टीएमसी के बागी नेताओं की आगे की रणनीति है कि वो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने की तैयारी कर रहे हैं. वे खुद को “असली TMC” के तौर पर मान्यता दिलाने और सदन में सत्ताधारी BJP के नेतृत्व वाले NDA के साथ बैठने की अनुमति मांगने की कोशिश करेंगे.#Tmc #rebelsmp #delhi #dinner #strategy #nda #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




