#sampadakexpress दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच हुई तीखी बहस का मुद्दा अब विवाद बन गया है. कोर्ट रूम के अंदर दोनों के बीच गहमागहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में जज राकेश कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका तबादला कर दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने रविवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए रोहिणी कोर्ट के जिला जज राकेश कुमार को दिल्ली ज्यूडिशियल अकादमी से अटैच कर दिया. यह फैसला उस वीडियो के सामने आने के दो दिन बाद लिया गया, जिसमें अदालत के भीतर जज और एक वकील के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही थी.#RohiniCourt #JudgeLawyerRow #JudgeRakeshKumar #Transfer #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




