#sampadakexpress जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशीले पदार्थों के तस्करों और भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए, बिरपुर के बलोल खड़ इलाके में लगभग 50 कनाल सरकारी जमीन पर बने 33 अवैध ढांचों (पक्के निर्माण, कुल्ले और मवेशी शेड) को ध्वस्त कर दिया गया है. पुलिस का दावा है कि ध्वस्त की गई जमीन कीकीमत करीब 60 करोड़ रुपये है. सांबा पुलिस और सिविल प्रशासन ने बारी ब्राह्मणा इलाके में नशीले पदार्थों के लिए बदनाम जगह ‘बलोल खड़’ पर अवैध ढांचों को गिराने का एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान बुलडोजर से 33 अवैध ढांचों को गिराया गया, जिनमें 8 कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्करों के “नार्को महल” भी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों से लगभग 50 कनाल जमीन वापस ली गई, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. #JammuKashmir #Samba #IllegalStructures #DrugTraffickers ##BulldozerAction #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




