#sampadakexpress केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को बस्तर में सेवा डेरा की शुरुआत की.इसके तहत अर्धसैनिक बलों के लिए बनाए गए सुरक्षा कैंप को सेवा कैंप में तब्दील किया जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा कैंप को सेवा डेरा में बदलने की शुरुआत ने की. बस्तर के नेतानार में अर्धसैनिक बल के कैंप को सेवा कैंप में तब्दील किया गया.सुरक्षा कैंप को सेवा कैंप में तब्दीली छत्तीसगढ में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद विकास के ओर बढ़ते कदम का परिचायक है. इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि मेरे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है. शहीद वीर गुंडाधुर ने विदेशी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. उसी की प्रेरणा से सुरक्षा कैंप को सेवा केंद्र में बदला गया है. यहां छह पुलिसकर्मी मारे गए, जहां छह जवान शहीद हुए थे. वहां आदिवासियों के लिए सेवा केंद्र खोला गया है.#AmitShah #Launches #SevaDera #Bastar #Naxalism #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate



