#sampadakexpress कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि तीन भारतीय नाविकों की मौत पर सरकार की प्रतिक्रिया शर्मनाक रही और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कोई पश्चाताप करने के बजाय आदेश देने वाली भाषा का इस्तेमाल किया. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि अमेरिकी कृत्य को अवैध एवं अस्वीकार्य कहा जाना चाहिए था और उससे माफी की मांग की जानी चाहिए थी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो के साथ बातचीत में ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है. इसको लेकर पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, ‘भारत को अमेरिकी सैन्य हमले में तीन युवा भारतीय नाविकों की हत्या के लिए बिना शर्त माफी की मांग करनी चाहिए थी. इसके बजाय, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कथित तौर पर एक चेतावनी जारी करने का फैसला किया, जिसमें घोषणा की गई कि अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन न करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि रुबियो का बयान आदेश है, पश्चाताप नहीं. उन्होंने कहा, ‘खोई हुई जिंदगियों की कोई स्वीकृति नहीं, ज़िम्मेदारी की कोई स्वीकारोक्ति नहीं और कोई माफ़ी नहीं.’#Congress #modigovernment #reaction #sailorsdeaths #shameful #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate



