#sampadakexpress उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के नए अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे. करीब 390 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह भवन नोएडा के विकास की नई पहचान बन जा रहा है. सेक्टर 96 स्थित यह हाईटेक मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जहां एक ही छत के नीचे प्राधिकरण के लगभग सभी प्रमुख विभाग संचालित होंगे. इससे आम लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एक ही छत के नीचे जनसुनवाई से लेकर भूखंड, भवन, वित्त, औद्योगिक और आवासीय मामलों तक के काम तेजी से निपटाए जा सकेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद ऑडिटोरियम में एमएसएमई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. पूरे भवन को भव्य तरीके से सजाया गया है और एसपीजी सहित स्थानीय पुलिस में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. #Uttarpradesh #YogiAdityanath #inaugurate #Noida #administrativebuilding #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





