#sampadakexpress आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के उपायों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पहले वायुसेना के जहाज का इस्तेमाल अब टेलीग्राम एप को बैन करने का फैसला- बहुत चौंकाने वाला है. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए अपनाए जा रहे ये उपाय क्या कॉमेडी सर्कस है? उन्होंने सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि अगर पूरी व्यवस्था बदलनी है तो जनता को सड़क पर आना पड़ेगा. गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम एप बैन कर दिया. क्या लोगों को यह सुनकर हंसी नहीं आती? पहले इन्होंने बोला कि हम पेपर को एयरफोर्स के हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट कराएंगे. अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया. क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? इनकी नीयत ही खराब लगती है. #ArvindKejriwal #AirForce #Telegramban #paperleaks #NEET #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




