#sampadakexpress अयोध्या में जमीन खरीद में गड़बड़ियों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह ने कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौंप दिया. उनसे मिलने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बहुत बड़ा भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि SIT के अध्यक्ष को सुबूत सौंप दिए हैं. संजय सिंह ने कहा कि एसआईटी के अध्यक्ष ने जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की ये जमीनें कहां पर खरीदी गई हैं इसकी भी जांच होनी चाहिए. संजय सिंह ने कहा कि दान पत्र चोरी के मामले में रोज नए सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि श्री राम की पादुका और हार भी चोरी कर लिया गया है. चढ़ावे में चोरी के कुछ पैसों की बरामदगी भी हो चुकी है. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई ये वाकई में जांच का विषय है.#Ayodhya #landscam #sanjaysingh #sit #UttarPradesh #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




