बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह का है, जिन्हें बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पवन सिंह के साथ-साथ पार्टी ने सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधते हुए तीन अन्य चेहरों डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित पर भी दांव खेला है।पवन सिंह को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने उन्हें घर वापसी का बड़ा इनाम दिया है। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि बाद में उनकी बीजेपी में ससम्मान वापसी हुई और अब पार्टी ने उन्हें सीधे उच्च सदन (विधान परिषद) भेजने का फैसला किया है। पवन सिंह को टिकट देकर बीजेपी ने बिहार और पूर्वांचल की भोजपुरी भाषी जनता, विशेषकर युवा वोटर्स को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने इस सूची के ज़रिए राजपूत, कायस्थ, नाई और प्रजापति समाज को जोड़कर एक मजबूत सामाजिक समीकरण तैयार करने की सफल कोशिश की है। बिहार विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से पवन सिंह और बीजेपी के अन्य उम्मीदवारों का MLC बनना अब पूरी तरह तय माना जा रहा है।#PawanSingh #BJP #BiharPolitics #BiharMLCElection #BhojpuriCinema #PowerStar #BiharNews #SanjayMayukh #BreakingNews #PatnaNews #Purvanchal #SampadakExpress





