पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। यहां पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को ले जा रही ट्रेन को विस्फोटकों से भरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे हुए भीषण धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा क्वेटा के चमन पटाक इलाके में हुआ, जब ट्रेन सिग्नल पार कर रही थी। उसी दौरान विस्फोटकों से लदी एक कार ट्रेन के एक डिब्बे से टकरा गई, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ।हमले में कई पाकिस्तानी सैनिक और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि वे ईद की छुट्टियां मनाने के लिए पेशावर जा रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए और उनमें आग लग गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।#SampadakExpress #Balochistan #Pakistan #TrainBlast #BreakingNews #TerrorAttack #Quetta #PakistanArmy #WorldNews #Explosion #SecurityAlert #InternationalNews





