#sampadakexpress कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने उन भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है जो प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा पर जा रहे हैं. शनिवार को जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि उसे ऐसे कई भारतीय नागरिकों से मदद की गुहार मिली है जो प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करते समय चीन के लिए जरूरी एंट्री परमिट और वीजा के बिना नेपाल में फंस गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे तब तक भारत से अपनी यात्रा शुरू न करें जब तक जरूरी सभी यात्रा दस्तावेज न मिल जाएं. कन्फर्म दस्तावेजों के बिना या जरूरी दस्तावेज मिलने की उम्मीद में यात्रा शुरू करने से फंसने का खतरा बढ़ जाता है. बयान में यह भी कहा गया है कि यात्रियों को यह पक्का करने की भी कड़ी सलाह दी जाती है कि उनका टूर ऑपरेटर सही ढंग से रजिस्टर्ड और अधिकृत हो. कैलाश मानसरोवर जा रहे लगभग 52 भारतीय नागरिक अभी नेपाल के काठमांडू में फंसे हुए हैं और अपनी आगे की सुरक्षित यात्रा के लिए तुरंत मदद की मांग कर रहे हैं.#Kailashmanasarovaryatra #pilgrims #journey #documents #mea #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate



