#sampadakexpress मानहानि मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है. जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने अभिषेक बनर्जी की याचिका को फिर बहाल कर दिया. वकीलों के गैर हाजिर होने के कारण 17 जून 2026 को हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक को हटा दिया था. जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने अभिषेक बनर्जी की याचिका को भी खारिज कर दिया था. प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की ओर से भोपाल में उनके (अभिषेक बनर्जी) खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था. आकाश विजयवर्गीय ने कोलकाता में एक चुनावी सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी द्वारा गुंडा कहे जाने के खिलाफ केस दायर किया था.#MPHighCourt #Stays #ArrestWarrant #TMCMP #AbhishekBanerjee #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




