#sampadakexpress एनसीईआरटी ने लगभग 51 साल बाद पहली बार क्लास 9 की सोशल साइंस यानी सामाजिक विज्ञान की किताब में 1975-77 के आपातकाल पर विस्तृत अध्याय शामिल किया है. नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया गया है. किताब के अनुसार, 1970 के दशक की शुरुआत में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सरकार के खिलाफ असंतोष के कारण देशभर में विरोध प्रदर्शन होने लगे थे. इसी दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बड़े आंदोलन खड़े हुए. 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया.#Emergency #NCERT #Class9 #textbooks #democracy #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




