#sampadakexpress सिंहस्थ 2028 को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़े बदलाव हो रहे हैं। खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े सुधार हो रहे हैं। इनमें नई सड़कों से लेकर एक्सप्रेसवे तक निर्माण शामिल है। इसके लिए कई नियमों में बदलाव भी किए जा रहे हैं। खासकर रिहायशी और कॉमर्शियल जगहों का विस्तार हो रहा है। शहर के विकास के साथ-साथ विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थाई विकास परियोजनाओं को लेकर पहले से ही उज्जैन में भारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। इसके बाद उज्जैन में लैंड पूलिंग को वापस लेने पड़ा था। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने उज्जैन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। इसके बाद सीएम मोहन यादव कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक ये प्लॉट सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा, बेटे वैभव की पत्नी शालिनी यादव, भाई नंदलाल और नारायण यादव, नारायण की पत्नी रेखा, उनके बेटे अभय यादव और चचेरे भाइयों गोविंद और नीलेश यादव ने खरीदे थे।#madhyapradeshbhopal #MohanYadav #Family #168AcresLand #Ujjain #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





