#sampadakexpress उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव हैं, लिहाजा सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. हाल में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में कहा था कि उनकी पार्टी बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार है, बशर्ते इंडिया गठबंधन में हमें सम्मान और बराबरी का दर्जा मिले. ओवैसी की इस शर्त पर INDIA ब्लॉक में मतभेद नजर आ रहे हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों की राहें अलग हैं. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि AIMIM को इंडिया गठबंधन में शामिल होने का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि सांप्रदायिकता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि एक तरफ सांप्रदायिकता का विरोध करना और दूसरी तरफ उसे मजबूत करना संभव नहीं है. वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने AIMIM के साथ संभावित गठबंधन को लेकर अलग रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि जो भी ताकत बीजेपी को कमजोर करने में मदद करेगी उसका स्वागत है.#Uttarpradeshelection #indiaBloc #AIMIM #Alliance #congress #samajwadiparty #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




