#sampadakexpress पटना के चर्चित शिक्षक खान सर के साथ विवाद की वजह से चर्चा में आए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. पटना सिविल कोर्ट ने सुनवाई के बाद रौशन को जमानत दे दी. खान सर इंस्टीट्यूट पर हमले मामले में रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया थे. वह कई दिनों से जेल में थे. हालांकि उनको ऐसे समय जमानत मिली जब एक दिन पहले उनके भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रौशन आनंद के वकील रमाकांत शर्मा ने बताया कि ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी. खान इंस्टीट्यूट पर हमले मामले में रौशन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था. इस मामले में आज हुई सुनवाई में दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने रौशन आनंद के बेल को मंजूर कर लिया और उन्हें जमानत दे दिया. जबकि इसी मामले में खान सर को अग्रिम जमानत मिली हुई है.#Patan #coachingcenterclash #gyanbindudirector #roshananand #bail #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




