#sampadakexpress बेंगलुरु के अजमेरा ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीड़ित निवेशकों को बड़ी राहत मिली है. विशेष PMLA अदालत ने 8.41 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां उनके वैध दावेदारों और पीड़ितों को लौटाने का आदेश दिया है. ईडी की जांच में सामने आया था कि अजमेरा ग्रुप ने लोगों से अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया, लेकिन बाद में न तो वादा किया गया लाभ दिया और न ही मूल रकम लौटाई.जांच के दौरान यह भी पता चला कि निवेशकों का पैसा कंपनी के निदेशकों और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कर उससे कई चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं. ईडी ने मामले में कई संपत्तियां अटैच कर अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी#Ajmeragroup #investors #8crorerupees #majorruling #pmlacourt #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




